जदुवंश भाई धीरेंद्र सिंह की नजर में
वास्तविक यदुवंशी /जदुवंशी /शूरसैनी /पौराणिक यादव क्षत्रियों के क्षेत्र वार ठिकानों की स्थिति --–--------
भाइयो हमारे हिन्दू पुराणों और पुराने देशी व् विदेशी इतिहासकारों के इतिहास के अनुसार यदुवंश /पौराणिक यादव क्षत्रिय वंश में मुख्यतः आधुनिक समाज के अनुसार निम्न राजपूत आते हैं जिनका विवरण और देश के विभिन्न प्रान्तों में जिले वार उनके गांवों /ठिकानों की संख्या बताने की यथासम्भव कोसिस की गई है ।आगामी लेख में कुछ समय बाद इनके प्रान्त में जिले वार गांवों की सूची भी प्रकाशित की जायेगी जिससे हमें सम्पूर्ण यदुवंशियों के ठिकानों का भी पता चल जाएगा ।ऐसी पोस्ट लिखने का उद्देश्य यहभी हैकि हैम एक दूसरेको जाने पहंचाने तथा अपने गौरव शाली इतिहास को भी जाने और उसमें जो लोग इसमे जोड़ तोड़ कर रहे हैउनसे सावधान रहें ।यदुवंश का सम्पूर्ण इतिहास श्रीमद भागवत पुराण ,हरिवंशपुराण ,सुखसागर वायुपुराण ,गर्गसंहिता ,।महाभारत ,विष्णुपुराण ,वराहपुराण तथा अन्य वेद और पुराणों में मिलता है ।
जदू /,जादों/ ,जादौन ,/जादब --------
राजस्थान-–-----
1 करौली ------(करौली के पास का पूरा डांग क्षेत्र जिसमें 37 जागीरी ठिकाने है जिसके अंतर्गत लगभग 100 गांव आते है ।
2 धौलपुर जिला (सरमथुरा)------सरमथुरा के पास लगभग 24 गांव ,कुछ गांव जैसे कंचनपुर आदि भी जादौन के गांव है।
3 भरतपुर जिले की बयाना तहसील में लगभग 10 गांव ,
4 भरतपुर शहर केंपास 10 गांव ,डींग के पास 12 गांव जादौन राजपूतों के है
5 कुछ ठिकाने
चित्तोड़ ,उदयपुर ,भीलवाड़ा ,पाली ,कोटा ,बूंदी ,बारां ,झालावाड़ जिलों में भी जादौन के है ।
मध्यप्रदेश --
मुरैना जिला-----
मुरैना जिले मेंसबलगढ़ का क्षेत्र जिसमे लगभग 40 गांव जादौन के है । ,जौरा तहसील का जौरा क्षेत्र ,सुमावली क्षेत्र ,कुछ ठिकाने धौलपुर व् म प के बॉडर के पास ,भिंड जिले का भदावर क्षेत्र गोहद तहसील , स्योपुर ,विदिसा ,रायसेन ,गुना ,अशोकनगर ,हौसंगाबादका सिबनी मालबा बनापुरा क्षेत्र , कुछ ठिकाने इंदौर और उज्जैन में भी हैकुल मिलकर इन मध्यप्रदेश कें सभी जिलों में लगभग 100 -150 गांव जादौन राजपूतों के है ।
उत्तरप्रदेश -- –-----
1 मथुरा -----
मथुरा जिला में छाता तहसील ,बरसाना ,गोवेर्धन अडींग क्षेत्र में लगभग 52 गांव है जिनमें राया के पास वसे बंदी तथा रसमयी भी सामिल है
2 बुलहंशहर ----
इस जिले में खुर्जा तहसील ,पहासु ब्लॉक ,बुलहंदशाहर का क्षेत्र ,अर्नियां ब्लाक ,कुल मिलाकर लगभग 100 गांव जादौन के है ।स्याना तहसील में मांकडी गांव है ।
2गौतमबुद्ध नगर -----इस जिले में लगभग 10 गांव जादौन राजपूतों के है ।
3 हापुड़ एवं संभाल-----
कुछ गांव हापुड़(हाड़ौरा ओर खेड़ा ) व संभल जिले में मझोला ,समदपुर ,नरौली ,कुछ गांव 5
4 इटावा ----
इस जिले में लगभग 5 -10 गांव है ।
5 हाथरस जिले ---
इसजिले में लगभग 50 -60 गांव जादौन राजपूतों के है जो सासनी व् हाथरस ,विजयगढ़ ,हसायन क्षेत्र में आते है ।
6 अलीगढ जिला ----
इस जिले में सिकंदराराऊ ब्लॉक ,धनीपुर ब्लाक ,लोधा ब्लाक ,खैर ब्लॉक ,कुछ गांव इगलास ब्लॉक ,गभाना तहसील ,बरौली क्षेत्र ,कुछ गांव अतरौली तहसील ।सम्पूर्ण अलीगढ जिले में लगभग 300 _400 के मध्य जादौन राजपूतों के गांव है ।
7 एटा जिला----
इस जिले में जलेसर ब्लाक ,अवागढ़ ब्लाक में लगभग 80 -100 गांव जादौन राजपूतों के है ।
8 फीरोजाबाद जिला--
इस जिले में केवल नारखी बलॉक व् टूंडला ब्लॉक में लगभग 40 -50 गांव जादौन के है तथा मैनपुरी जिले में भी लगभग 10 गांव जिनमे कोठिया भी है।
9आगरा जिला ---
इस जिले में शमसाबाद और फतेहाबाद क्षेत्र में लगभग 40 गांव एवं किरावली तथा अछनेरा के पास लगभग 30 -40 गांव जादौन राजपूतों के है इसके अलावा आगरा के पास जरार क्षेत्र में भी जादौन पाये जाते है । इस के अतिरिक्त कुछ गांव जालौन जिले में कालपी के आस-पास, कानपूर ,धामपुर ,बरेली ,इलाहवाद , हरदोई जिलों में भी जादौन के बहुत गांव है जिनका अध्ययन किया जारहा है।
2--छौंकर यदुवंशी राजपूत ---
हरियाणा के पलवल और मेवात जिलों में लगभग 12 गांव व् 2-3 गांव फरीदवाद जिले में छोंकर राजपूत है।इसके अलावा उत्तरप्रदेश के ,बुलंदशहर की जेवर ब्लाक में लगभग 50 -60 गांव छोंकरो के है । ,अलीगढ में लगभग 10 व् मथुरा जिले में 5 गांव छोंकर राजपूतों के है ।इन सभी गांवों का अध्ययन करके क्रमशः लिस्ट बनाने का प्रयास कर रहा हूँ ।
3--भाटी यदुवंशी राजपूत --
राजस्थान के ----जैसलमेर ,बीकानेर ,हनुमानगढ़ ,जोधपुर , बाड़मेर ,चित्तोड़ ,
बिहार--- मुंगेर तथा भागलपुरजिलों में भाटी राजपूत पाये जाते है।
उत्तरप्रदेश ------गाजियावाद ,मेरठ ,बुलहंदशहर ,इटावा
हरियाणा ---बल्लभगढ़ ,फरीदाबाद पलवल आदि क्षेत्रों में।
4-बरगला यदुवंश राजपूत -बुलंदशहर ,गुणगांव
5--बरेसरी यदुवंशी राजपूत --आगरा के समशावाद ओर फतेहाबाद क्षेत्र में 40के लगभग गांव है ।
6--बनाफर यदुवंशी राजपूत --महोबा ,हमीरपुर बांदा ,जालौन ,बनारस ,ग़ाज़ीपुर जिलों मेंlमध्यप्रदेश में छत्तरपुर जिले में लगभग 30 -40 गांव ,पन्ना जिले में 15 -20 गांव ,अजयगढ़ जिले में लगभग 15 -20 गांव बनाफर राजपूतों के है ।
7-जैसवार यदुवंशी राजपूत--बुलहंदशहर के जेवर व् दनकौर क्षेत्र में52 गांव ,हरियाणा में बलभगढ़ तहसील में 52 गांव ,इसके अलावा मथुरा ,दिल्ली ,मेरठ ,अलीगढ ,गाजियाबाद ,एटा ,मैनपुरी ,इटावा ,आगरा के कुछ क्षेत्र में भी ये राजपूत पाये जाते है ।इसके अलावा बरेली ,फर्रुखावाद ,बदायूं ,बाराबंकी ,हमीरपुर,में भी पाये जाते है।
8 -जसावत यदुवंशी राजपूत --मथुरा ,आगरा जिलों में बहुतायत संख्या में पाये जाते है ।ये मथुरा में गोवर्धन ,फरह ,छाता क्षेत्र में ,जायस मथुरा की मांट तहसील में पाये जाते है ।आगरा जिले में इनके गांवों का अध्ययन किया जारहा है ।जो भी भाई इसमें सहयोग करना चाहे स्वागत है ।
9 पोर्च /पौरुष यदुवंशी राजपूत --हाथरस जिले में हसायन, गडोरा ओर मेन्दू ,फरुखाबाद जिले में कम संख्या में ये राजपूत पाये जाते है।
10 --जडेजा यदुवंशी राजपूत --राजकोट ,नवानगर ,जामनगर ,कच्छ ,गौंडल ,मोरवी क्षेत्र में पाये जाते है।
11--चुडासमा यदुवंशी राजपूत --गुजरात के इन्ही जिलों में।
12--सरवैया यदुवंशी राजपूत --गुजरात राज्य के कुछ जिलों में।
13 --जादव यदुवंशी राजपूत --गुजरात व् महाराष्ट्र राज्य के कुछ जिलों में पाये जाते है।
14 रायजादा यदुवंशी राजपूत --गुजरात व् महाराष्ट् में पाये जाते है।
15--मुड़ेचा ,सोहा यदुवंशी राजपूतों के ठिकानों की अभी जानकारी की जा रही है।
इन सभी जिलों में गांवों का अध्ययन किया जारहा है शीघ्र सूची भी प्रकाशित की जायेगी ।कोई भी भी सहयोग देता है उसका स्वागत है।
16 शूरसैनी /सैनी यदुवंशी राजपूत -----प्रायः ये राजपूत हरियाणा ,पंजाब ,हिमाचल तथा जम्बू के कुछ जिलों में बहुतायत संख्या में पाये जाते है ।इनके गांवों के विषय में अध्ययन किया जारहा है जिनकी सूची शीघ्र प्रकाशित की जायेगी ।
कुछ यदुवंशी राजपूतों के ठिकाने दौलताबाद ,देवगिरी के पास तथा बंगाल में भी है जिनके विषय में भी शोधकार्य किया जारहा है।
इसके अलावा किसी भी यदुवंशी ठिकानों के विषय में किसी भी यदुवंशी राजपूत भाई को जानकारी हो तो वे बताने की कृपा जरूर करें हो सकता है मुझे जानकारी न हो।इस लिए ही ये पोस्ट डाली गई है। किसी भी यदुवंश से सम्बंधित जानकारी के लिए समाज के सभी भाइयों से सहयोग अपेक्षित भी है ।जय हिन्द।जय श्री कृष्णा।जय यदुवंश।
लेखक --------डा0 धीरेन्द्र सिंह जादौन ,गांव- लढोता, सासनी
जिला-हाथरस ,उत्तरप्रदेश
मीडिया सलाहकार ,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
(अध्यक्ष ,महाराजा दिग्विजय सिंह जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष ,श्री महेंद्रसिंह जी तंवर)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें